फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छात्रों के दो गुटों में हुआ टकराव

छात्रों के दो गुटों में हुआ टकराव

Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में हुआ टकराव
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई पुलिस
विज्ञापन


उससे पहले ही छात्रों के दोनों गुटों के छात्र हो चुके थे फरार

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-3बी1 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी के छात्र मंगलवार को मार्केट में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात घूसे चले। सूचना मिलते ही पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आती देख सभी युवक मौके से फरार हो गए। फिर भी दो छात्रों को पुलिस ने दबोच लिया, जिसके बाद लड़कों ने माफी मांग ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

जानकारी मुताबिक उक्त स्कूल के छात्रों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। स्कूल में हुई थोड़ी बहुत गहमा गहमी मार्केट में आकर लड़ाई का रूप धारण कर गई। छुट्टी हुई तो स्कूल से निकल कर सभी छात्र बाहर मार्केट में पहुंच गए। एक दो कारों में भी युवक मार्केट में पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया तो पुलिस की पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मार्केट में भले ही लड़ाई दो अलग अलग छात्र गुटों में हुई थी। लेकिन एक छात्र के मोटरसाइकिल की चाबी अचानक गुम होने के कारण दो छात्र मार्केट में खड़े रह गए थे। जिन्हें पुलिस ने रोक कर फटकार लगाई। मंगलवार को स्कूल में जल्दी छुट्टी होने पर स्कूल की एक महिला अध्यापिका मार्केट से गुजर रही थी। अपने स्कूल के छात्रों को पहचान कर और पुलिस को खड़ी देखकर वह महिला अध्यापिका भी मौके पर रुक गई। अपने स्कूल के छात्रों को पहचान कर उस महिला अध्यापक ने छात्रों को पुलिस के सामने खूब फटकार लगाई और छात्रों को स्कूल से छुट्टी होते ही घर जाने की नसीहत दी। जिक्रयोग है कि करीब एक महीना पहले भी इसी स्कूल के क्लासरूम में भी दो छात्र गुटों में लड़ाई हुई थी। उस समय भी मामला पुलिस स्टेशन मटौर में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed