{"_id":"5b60c7c04f1c1b913e8b47a4","slug":"201533069248-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की की गौंडर की मौत के बाद भी अपडेट हो रही है फेसबुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्की की गौंडर की मौत के बाद भी अपडेट हो रही है फेसबुक
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की गौंडर की मौत, फिर भी फेसबुक अकाउंट हो रहा अपडेट
गौंडर की फेसबुक पेज पर ओसामा बिन लादेन की फोटो शेयर कर भरा जा रहा समर्थकों में जोश
कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मरे गुरजीत गरचा को दी गई श्रद्धांजलि
पुलिस फेसबुक पेज अपडेट करने वालों को काबू करने की तैयारी में जुटी
अमित शर्मा
मोहाली। पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर विक्की गौंडर की मौत को पांच महीने से अधिक समय हो गया है। इसके बावजूद उसका फेसबुक पेज टाइम टू टाइम अपडेट हो रहा है। उस पर ओसामा बिन लादेन की फोटो डालकर गौंडर को फॉलो करने वालों को जोड़ा जा रहा है। पंजाब पुलिस साइबर सेल के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) हरदयाल सिंह मान ने कहा मामले की जांच की जाएगी। गैंगस्टर के नाम पर जो लोग पोस्ट अपलोड कर रहे हैं, उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
पंजाब पुलिस एक ओर गैंगस्टरों को दबोचकर उनकी कमर तोड़ने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ गैंगस्टरों के समर्थक अब उसकी फेसबुक आईडी चलाकर पुलिस व लोगों को गुमराह कर रहे। ऐसी ही स्थिति विक्की गौंडर के फेसबुक पेज की है, जिस पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गुरजोत गरचा की तीन फोटो शेयर कर उसमें तीन लाइन का मैसेज डालकर उसे श्रद्धांजलि दी गई थी। उसमें लिखा था कि अपने वीर गुरजोत गरचा नही रहे। कनाडा में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। गरचा पर ही गैंगस्टर रूपिंदर गांधी के सरपंच भाई मिंदी की हत्या का अंदेशा था। अपने खिलाफ पर्चा दर्ज होने के तुरंत बाद वह विदेश भाग गया था।
दूसरी ओर जानकारों की मानें तो गैंगस्टरों के कुछ लोग ही उसके फेसबुक पेज को अपडेट करते हैं। गौंडर के समर्थक रहे और गैंगस्टर दिलप्रीत के शार्प शूटर सुखप्रीत बुढ्ढा ने भी कुछ दिन पहले एक फेसबुक पोस्ट अपलोड की थी, जिसमें उसने कहा था कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बबीहा गैंग के गैंगस्टर अमन जैतों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय फायरिंग नहीं हुई थी। इस पोस्ट के बाद पंजाब क्राइम कंट्रोल यूनिट द्वारा सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त गैंग को काबू करने का दावा किया गया था। जिक्रयोग है कि 26 जनवरी 2018 को राजस्थान में हुए एनकाउंटर में विक्की गौंडर व उसके साथियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दिलप्रीत की फेसबुक भी हो रही है अपडेट
भले ही गैंगस्टर दिलप्रीत की फेसबुक को पंजाब साइबर सेल की ओर से ब्लॉक कर दिया गया था। इसके अलावा सारे कंटेंट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था, लेकिन पता चला है कि अब उसकी फेसबुक पेज भी अपडेट हो रहा है। पंजाब पुलिस की टीमें इस मामले की जांच में जुटी है।