{"_id":"5a9322874f1c1b410b8bb09b","slug":"201519592071-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कौन चला रहा नोट बदलने का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में कौन चला रहा नोट बदलने का कारोबार
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में कौन चला रहा पुराने नोट बदलने का कारोबार
हफ्ते में दूसरी बार पकड़ी गई पुरानी करेंसी
अधिकारियों और सीए की हो सकती है मिलीभगत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
वीआईपी सिटी मोहाली में एक के बाद एक पुरानी करेंसी के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस और इनकम टैक्स विभाग की नींद उड़ गई है। अब पुलिस और इनकम टैक्स विभाग जांच में जुट गए हैं। आखिर शहर में कौन से लोग हैं, जो पुराने नोट बदलने का कारोबार कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एक सीए शक के घेरे में है, लेकिन पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। आठ दिसंबर 2016 को देश में नोटबंदी लागू हुई थी और हजार व 500 के नोट बंद कर दिए गए थे। नोट बदलने का काम सिर्फ आरबीआई के पास ही होता है। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि आरबीआई का कोई अधिकारी या सीए मिलकर एक बड़ा गिरोह चला सकते हैं। शहर में भी इस तरह की चर्चा है। अब इस मामले की जांच पुलिस और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। ताकि इस कारोबार को चलाने वालों के नेटवर्क को तलाशा जा सके।
नोटबंदी के बाद शुरू हुआ था खेल
नोटबंदी के बाद मोहाली में नकली नोट बनाने और पुरानी करेंसी बदलने का काम शुरू हो गया था। मोहाली पुलिस ने सबसे पहले 42 लाख रुपये की नई करेंसी के नकली नोट पकड़े थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें गिरोह का जो मुखिया था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित भी हुआ था।
विज्ञापन
सोना भी पकड़ा जा चुका है
मोहाली पुलिस ने पुरानी करेंसी के साथ-साथ सोना भी पकड़ था। यह सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।
***********************************************************************
इनकम टैक्स व ईडी को सूचित किया
पुलिस ने आरोपियों को पुरानी करेंसी के साथ काबू करने के बाद तुरंत इनकम टैक्स और ईडी को सूचित किया। अब आगे की कार्रवाई पुलिस और ईडी द्वारा की जाएगी।
500 और हजार के नोट
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पिट्ठू बैग से हजार और 500 के पुराने नोट की गड्डियां मिली हैं। इसमें एक हजार के नोट ज्यादा थे, जबकि 500-500 के कम थे।
पार्टनर ने दी थी पुरानी करेंसी
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि राम सिंह आढ़ती का काम करता था। इस कारोबार में घाटा होने के बाद उसने यूपी में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ प्रॉपटी का काम शुरू किया। दोनों ने एक साझा खाता खुलवाया, लेकिन बीच में ही उसका पार्टनर धोखा दे गया और खाते से सारे पैसे निकाल लिए। इसके बाद राम सिंह ने उससे पैसे मांगे, लेकिन वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसने एक करोड़ की पुरानी करेंसी देते हुए कहा कि उसके पास यही पैसे हैं। राम सिंह ने उससे पैसे ले लिए।