{"_id":"5a19cea44f1c1bc9678be056","slug":"201511640740-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिंह के खिलाफ पेश किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिंह के खिलाफ पेश किया चालान
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने एसपी सिंह के खिलाफ पेश किया चालान
मोहाली। विजिलेंस की तरफ से गमाडा के चीफ इंजीनियर सुरिंदर सिंह पहलवान के खिलाफ दसवीं के सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ मामले में चालान पेश किया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच दिसंबर निश्चित की है। जबकि करोड़ों की धोखाधड़ी में पहले ही विजिलेंस चालान पेश कर चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरिंदर पाल सिंह उर्फ एसपी सिंह पहलवान के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये अर्जित करने और चहेती कंपनियों को ठेके देने का केस विजिलेंस ने दर्ज किया था। इस केस में वह जेल में है। इसके बाद विजिलेंस ने उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की थी। इसमें पाया गया था कि एसपी सिंह ने पंजाब मंडी बोर्ड में नौकरी लेने के लिए अपने दसवीं के सर्टिफिकेट से छेड़छाड़ कर अपनी उम्र गलत बताई थी। एसपी सिंह के पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं क्लास के रिजल्ट के अनुसार गजट में उसकी जन्मतिथि 11 दिसंबर 1967 दिखाई गई है। जबकि नौकरी लेते हुए भरे बायोडाटा के साथ लगाए 10वीं के सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर जन्मतिथि 11 दिसंबर 1971 दिखाई। यानी एसपी सिंह ने नौकरी पाने के लिए अपनी उम्र चार साल कम बताई थी। एसपी सिंह ने 1984 में दसवीं पास की, जबकि 1993 में उसने पंजाब मंडी बोर्ड में स्पोर्ट्स कोटे में जेई के तौर पर ज्वाइन किया था। इस पर विजिलेंस ने एसपी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 471, 120बी और 7, 13पीसी एक्ट 1988 के तहत केस दर्ज किया था।