फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खाते से निकाले गए 75 हजार

खाते से निकाले गए 75 हजार

Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खाते से निकाले गए 75 हजार
- बलौंगी निवासी युवक से हुई थी ठगी
विज्ञापन

- पुलिस को दी शिकायत, आरोपी अभी तक फरार

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव बलौंगी निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर उसके खाते से 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रिशभ निवासी बलौंगी ने इस संबंधी बलौंगी थाने में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएचओ बलौंगी मनफूल सिंह ने माना है कि उनके पास रिशभ की शिकायत आई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रिशभ ने बताया कि वह मूल रूप में नंगल का रहने वाला है। उसका एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। दो दिन पहले वह बलौंगी स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया तो वहां पर दो युवक पहले से ही अपने पैसे निकाल रहे थे। उन्होंने मशीन से अपने पैसे न निकलने का बहाना बना कर उसे कहा कि पहले वह निकाल कर देख ले। जब रिशभ ने अपना कार्ड मशीन में डाला तो उसके पैसे भी नहीं निकल रहे थे। मशीन का एक बटन खराब था। इसी दौरान युवकों ने उसे कहा कि वे उसके कार्ड से पैसे निकालने का प्रयास करते हैं। उन्होंने उस के कार्ड से पैसे निकलाने को लेकर पासवर्ड पूछा लेकिन पैसे नहीं निकल सके। कुछ देर में वे युवक रिशभ को कार्ड पकड़ा कर वहां से चले गए। दूसरे दिन रिशभ के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हुए तो पता चला कि उसके अकाउंट से 75 हजार रुपये निकल चुके हैं। जब उसने अपने पर्स में पड़ा एटीएम कार्ड देखा तो कार्ड बदला हुआ था। उसने इस संबंधी पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed