फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डॉक्टर को लोन दिलाने पर ठगे 31 लाख

डॉक्टर को लोन दिलाने पर ठगे 31 लाख

Sun, 18 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को लोन दिलाने पर ठगे 31 लाख
दिल्ली की डॉक्टर से लोन दिलाने के नाम पर ठगे 31 लाख
विज्ञापन


- दिल्ली निवासी डॉक्टर ने रूस में खोलनी थी लैब
- आरोपियों ने दस करोड़ का लोन दिलाने के लिए ली थी रकम
- लेकिन बाद में न लोन दिया और न ही राशि वापस की

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। दिल्ली की एक डॉक्टर को दस करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर ने लोन के पैसे से रूस स्थित ताशकंद में एक इंटरनेशनल लैब स्थापित करनी थी। लेकिन आरोपियों के चक्कर में महिला डॉक्टर का सपना मिट्टी में मिल गया। आरोपियों में प्रभगिल, अतुल जिंदल उर्फ विशाल, स्वर्णदीप सिंह, अनिल व अनमोल शामिल है। इन आरोपियों की ब्रांच सेक्टर-70 और 71 में है। आरोपियों पर मटौर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
दिल्ली की डॉक्टर अर्चना जिंदल ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उन्होंने रूस स्थित ताशकंद में एक लैब स्थापित करनी थी। इसके लिए उन्होंने लोन लेने की योजना बनाई थी। इसी बीच उन्होंने उक्त आरोपियों की अखबार में एड देखी थी। जिसके बाद उन्होंने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें बताया था कि वह उन्हें आसानी से लोन दिला देंगे। लेकिन उन्हें तीन इंस्टालमेंट एडवांस में भरनी होगी। जिसके लिए उन्हें करीब 31 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में उन्होंने विभिन्न किश्तों में उनके खाते में पैसे डाल दिए। लेकिन न तो आरोपियों ने उन्हें लोन दिलाया न ही उनकी पेमेंट वापस की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के 11 फोन नंबर है। जो अब बंद आ रहे हैं। इसके अलावा आरोपियों के दफ्तर बंद हैं। इस मामले की ईओ विंग की ओर से पड़ताल की गई। जिसके बाद मामले की पूरी जांच की गई। साथ ही केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


गांव का पता भी निकला गलत
पता चला है कि आरोपी ने डॉक्टर को कपूरथला स्थित एक गांव का बताया था। वहां पर पुलिस की टीम ने संपर्क किया था। उस गांव के सरपंच व अन्य लोगों ने बताया कि इस गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed