फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कनाडा की जगह भेज दिया थाइलैंड,

कनाडा की जगह भेज दिया थाइलैंड,

Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
कनाडा की जगह भेज दिया थाइलैंड,
कनाडा की बजाय भेज दिया थाइलैंड
विज्ञापन

- मटौर थाने में ठगी करने वाली कंपनी के तीन प्रबंधकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूूूरो
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में तो रोज ही सामने आते हैं। वहीं, अब कनाडा का झांसा देकर थाईलैंड भेजने का मामला सामने आया है। मटौर थाने की पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में मालिक इन्द्रजीत सिंह, लखवीर सिंह, जसनीत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी व इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरबीर सिंह निवासी जिला पटियाला ने बताया कि उसने कनाडा जाने के लिए अपने किसी जान पहचान के व्यक्ति के माध्यम से सनशाइन इमीग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी के प्रबंधकों ने उसे कनाडा भेजने का खर्च साढ़े नौ लाख रुपये बताया और उसे कहा गया कि पहले उसे थाईलैंड भेजा जाएगा। वहां से कनाडा भेज दिया जाएगा। इसी वादे के साथ उसे थाईलैंड भेज दिया गया। कुछ दिनों बाद उसके व्हाट्स एप पर कैनेडा के वीजे की फोटो भेज दी गई और उस से तीन लाख रुपये और ले लिए। शिकायतकर्ता के बताने मुताबिक कंपनी प्रबंधकों ने उस से लिए गए पैसे के बदले उसे सिक्योरिटी चेक दे दिये थे। बाद में जब उसे कनाडा नहीं भेजा गया तो उनसे पता किया गया। कंपनी प्रबंधकों ने उसे आनाकानी करते करते सिक्योरिटी चेकों की तारीख भी गुजार दी। बाद में उसे कहा कि उसका वीजा न हीं लग सकता और न ही उसके पैसे वापिस मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed