फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चौथी की छात्रा से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश

चौथी की छात्रा से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश

Tue, 06 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
चौथी की छात्रा से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश
चौथी की छात्रा से रेप की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन

बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के पास एक कॉलोनी के निकट सात साल की बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता चौथी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। जबकि आरोपी अजय कुमार (21) अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 376,511 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालड़ू थाना के इंस्पेक्टर अमरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छह बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां और दो लड़के हैं। उसकी बहन का घर भी थोड़ी दूरी पर है। बीती रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी तीसरे नंबर वाली बेटी (7) का बाजू पकड़कर आरोपी अजय कुमार झाड़ियों में ले गया। उसके रोने की आवाज सुनकर जब वहां पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवा दिया है। आरोपी अजय कुमार के खिलाफ पीड़िता की मां के बयान पर आईपीसी की धारा 354,376,511 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी अजय कुमार फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed