{"_id":"5cb6383bbdec2214107d232f","slug":"181555445819-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के लिए रोके लोहे से भरे ट्रक के पीछे जा घुसी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के लिए रोके लोहे से भरे ट्रक के पीछे जा घुसी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। गांव लखनौर से मोहाली आ रही सड़क पर सोमवार देर रात को लोहे की पत्तियों और पाइप से भरे एक ट्रक को जब चेकिंग के लिए रोका, तभी पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ट्रक में जा घुसी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक को रोकने वाली टीम ने चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सेक्टर-71 के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उसकी पहचान भूपिंदर सिंह निवासी सेक्टर-36 चंडीगढ़ के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसे हुआ था यह हादसा
हादसा सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे हुआ। राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने स्थित गौदरेज फैक्टरी के नजदीक मुख्य सड़क पर लोहे की पत्तियों और पाइप से भरा एक ट्रक खड़ा था। लोहे के पत्तियां और पाइप ट्रक के पीछे से बाहर लटक रहे थे। पता चला है कि तभी गांव लखनौर साइड से एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार आई और ट्रक के नीचे घुस गई। कार ट्रक के पिछले टायरों से लगकर रुकी। हालांकि ट्रक सड़क में क्यों खड़ा था, इस बारे में पुलिस को कोई उचित जानकारी नहीं है।
ट्रक चालक ने यह बताई कहानी
ट्रक चालक बलविंद्र कुमार निवासी गोबिंदगढ़ ने पुलिस को बताया कि रात को उसे एक कार सवार लोगों ने चेकिंग के लिए रोका था, जोकि खुद को एक्साइज विभाग की टीम बता रहे थे। ट्रक के आगे खड़े होकर टीम दस्तावेज चेक कर रही थी तभी अचानक पीछे से जबरदस्त आवाज आई। जब देखा तो एक कार ट्रक के नीचे बुरी तरह घुस गई थी।
विज्ञापन
यह कहते हैं पुलिस अधिकारी
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में तैनात हवलदार व जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसाग्रस्त ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि कार के नंबर से चालक के घर का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि कार चालक भूपिंद्र सिंह के बयान दर्ज होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।