फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एक करोड़ की पुरानी करेंसी समेत चार गिरफ्तार

एक करोड़ की पुरानी करेंसी समेत चार गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ की पुरानी करेंसी समेत चार गिरफ्तार
एक करोड़ की पुरानी करेंसी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

आई-10 में सवार थे आरोपी, पिठू बैग में मिले नोट
एक हजार के नोट ज्यादा, चार में से एक आरोपी दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोहाना में स्पेशल नाका लगाकर संगरूर नंबर की आई-10 से एक करोड़ पुरानी करेंसी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह निवासी झुनेर, राम सिंह निवासी कुपाकलां, गगनदीप सिंह मुल्तानी निवासी मलेरकोटला और रमित कुमार निवासी भादसों रोड पटियाला के रूप में हुई है। इससे पहले भी पुलिस राजस्थान पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान खरड़ में स्पेशल नाके पर हरियाणा नंबर की क्रेटा से एक करोड़ पांच लाख रुपये की पुरानी करेंसी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी आई-10 कार से सोहाना की ओर से निकलेंगे, जिसके बाद सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह की अगुवाई में पुलिस ने सोहाना पर नाकेबंदी कर ली। इस दौरान नाके पर आई-10 कार नंबर पीबी-13एएस-8109 को रोका गया। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें सवार व्यक्तियों से मिले काले रंग के पिठू बैग से एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जिसमें से राम सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड में और अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गए व्यक्ति मोहाली में नोट बदलने के लिए आए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी आखिर किस व्यक्ति के पास मोहाली में नोट बदलने के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार, जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed