फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : कैमिस्ट की दुकान करने वाले ने शराब के नशे में पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

जीरकपुर : कैमिस्ट की दुकान करने वाले ने शराब के नशे में पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

Sun, 09 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : कैमिस्ट की दुकान करने वाले ने शराब के नशे में पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका
शराब के नशे में पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका
विज्ञापन


- टांगों में आया फ्रेक्चर, पुलिस ने पति खिलाफ किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ढकोली के गुरजीवन विहार में एक केमिस्ट की दुकान करने वाले ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। हादसे में महिला की टांगों में फ्रेक्चर आ गया और उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ढकोली पुलिस थाना के इंचार्ज अमृपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 42 वर्षीय अंबिका पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी गुरजीवन विहार का अपने पति के साथ लंबे समय से आर्थिक तंगी के कारण घरेलू कलह चल रहा है। शादी के बाद उनको जुड़वा बच्चे हुए। बीती शुक्रवार की रात उसके पति ने शराब पी हुई थी, जिसने घर में कलह के आवेश में आकर प्रमोद ने पत्नी अंबिका को दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। हादसे में अंबिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जिसको पड़ोसियों ने उठाया और सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी पति खिलाफ के मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed