फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डाक्टर को नकली पुलिस अधिकारी बनकर लाख रुपए वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

डाक्टर को नकली पुलिस अधिकारी बनकर लाख रुपए वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर को नकली पुलिस अधिकारी बनकर लाख रुपए वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नकली पुलिस अधिकारी बनकर डाक्टर से एक लाख वसूलने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नशा बेचने का आरोप लगा नकली पुलिस बनकर आरोपियों ने लिया था हिरासत में
पांच के खिलाफ नकली एसटीएफ के अधिकारी बन डाक्टर को अगवाकर लाख रुपये की वसूलने के आरोप में दर्ज किया था केस, तीन आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव कूड़ावाला में एक डाक्टर से नकली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बनकर एक लाख रुपये वसूलने वाले आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनवीर सिंह और हरजीत सिंह निवासी पटियाला हाल निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों गांव कूड़ावाला में बस अड्डे पर क्लीनिक चलाते डा. कमलजीत सिंह के पास एक उनका पुराना पहचान वाला करनवीर दवा लेने के लिए आया। वह दवा ले रहा था उस दौरान मौके पर चार लोगों ने आकर अपने आप को एसटीएफ विभाग की तरफ से बताते हुए नशा बेचने का आरोप लगाते हुए करनवीर और डाक्टर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि नकली एसटीएफ के अधिकारी डाक्टर को केस दर्ज करने का डरावा देकर जीरकपुर एरो सिटी रोड पर ले गए। वहां डाक्टर को छोड़ने के बदले उसकी पत्नी से एक लाख रुपये मंगवाए गए। डाक्टर की पत्नी ने एरो सिटी रोड पर पैसे लेकर फर्जी एसटीएफ के अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने डाक्टर व फर्जी ग्राहक बने करनवीर को छोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दवा लेने आए करनवीर सिंह ने ही अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। इसके अंतर्गत ही वह फर्जी ग्राहक बनकर दवा लेने के लिए गया था। पुलिस ने आज करनवीर सिंह निवासी जीरकपुर व हरजीत सिंह निवासी पटियाला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस वारदात में शामिल उनके ओर तीन साथी रूपिंदर निवासी दयालपुरा, विक्की उर्फ लड्डू और विक्रम सिंह की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नजदीकी शहरों के रहने वाले हैं और वारदात के लिए रूपिंदर निवासी दयालपुरा की स्विफ्ट कार इस्तेमाल की गई जो बाउंसल है। इसके अलावा बाकी आरोपी प्रॉपर्टी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed