फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सात साल की नाबालिग लड़की से रेप

सात साल की नाबालिग लड़की से रेप

Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सात साल की नाबालिग लड़की से रेप
सात वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
विज्ञापन

मोहाली। जिले में सात साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने उनके पड़ोसी नीटू पर आईपीसी की धारा 376 पोक्सो एक्ट की धारा चार और आठ के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति इलाके में ही स्थित एक सरकारी विभाग में काम करते हैं। जो कि रोजाना की तरह शनिवार को अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। जबकि वह भी काम पर चली गई थी। जब वह दोपहर में घर पहुंची तो उसकी बेटी काफी सहमी हुई थी। उसने जब बेटी से पूछा तो उसने सारी बात उसे बताई। साथ ही कहा कि उनकी गैर मौजूदगी में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस संबंध में पुलिस को बताया। पुलिस ने इस केस में तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की का मेडिकल करवाया। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिक्रयोग है कि जिले में नाबालिग से रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले एक केमिस्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लड़की ने सारी बात अपनी क्लास टीचर को बताई थी। जिसके बाद केस दर्ज की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed