फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के नजदकी खुलेआम हो रही है मिट्टी की अवैध माइनिंग

डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के नजदकी खुलेआम हो रही है मिट्टी की अवैध माइनिंग

Mon, 22 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी पुलिस स्टेशन के नजदकी खुलेआम हो रही है मिट्टी की अवैध माइनिंग
- पुलिस स्टेशन के सामने से सारा दिन बेखौफ निकलते रहे मिट्टी से भरे टिप्पर
विज्ञापन



हरजीत सिंह
डेराबस्सी। पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते माइनिंग माफिया के हौसले दिन-ब दिन-बुलंद होते जा रहे हैं जिनकी तरफ से जहां पहले रात के अंधेरे में अवैध माइनिंग की जाती थी। वहीं अब माफिया दिनदहाड़े ही अवैध माइनिंग शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन के नजदीक गांव मुकंदपुर में रविवार छुट्टी वाले दिन दो स्थानों पर मिट्टी की अवैध माइनिंग होती रही। माफिया मिट्टी चोरी कर सारा दिन बेखौफ पर पुलिस स्टेशन के सामने से मिट्टी के भरे टिप्पर निकालते रहे, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी सब कुछ देखती रही। दूसरी ओर प्रभारी ने कहा कि वह सारा दिन बाहर होने के कारण इन टिप्परों की जांच नहीं कर सके। वहीं माइनिंग विभाग के अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त गांव में दोनों जगह अवैध माइनिंग हो रही है, जिसकी कोई मंजूरी जारी नहीं की गई।
पुलिस स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित गांव मुकंदपुर बीते कई दिनों से रात दिन मिट्टी की चोरी हो रही है। माफिया खेतों में से सरेआम पौकलैन व जेसीबी मशीन के साथ मिट्टी भर रहा है। गांव की मेन सड़क पर व गांव मुकंदपुर से जवाहपुर जाने वाले लिंक सड़क से दो स्थानों मिट्टी की चोरी की जा रही थी। पत्रकार जब मौके पर पहुंचे तो माइनिंग माफिया जेसीबी व पौकलैन मशीनों ले कर फरार हो गए। यहां से मिट्टी टिप्परों में भर कर जीरकपुर ले जाई जा रही थी। मौके पर एक व्यक्ति की तरफ से दावा किया कि उस के पास मिट्टी खुदाई की मंजूरी है, लेकिन वह कोई भी मंजूरी दिखाने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन के सामने से गुजरने वाले इन चोरी की मिट्टी से भरे टिप्परों के कारण पुलिस की माइनिंग माफिया के साथ संबंध खुलेआम सामने आ गए। जो पुलिस स्टेशन के पास हो रही अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई नही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने कहा कि वह सारा दिन बाहर होने के कारण टिप्परों की जांच नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि कुछ ईंट के भट्टों वालों ने मिट्टी की खुदाई करने की मंजूरी ली हुई जो वह पुलिस स्टेशन में जाकर जांच कर कुछ बता सकते है। उन्होंने दावा किया कि अगर अवैध माईनिंग हुई तो वह अगली कार्रवाई करेंगे।

एसडीएम डेराबस्सी परमजीत सिंह ने कहा कि जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर माइनिंग विभाग के एसडीओ दलजीत सिंह ने कहा कि डेराबस्सी में सिर्फ एक ईंट के भट्ठे को गांव जौला से मंजूरी दी गई है। गांव मुकंदपुर में अवैध माइनिंग के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई बल्कि इस गांव में अवैध मिट्टी की माइनिंग के खिलाफ उन्होंने दो दिन पहले ही पुलिस स्टेशन में तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है पर इसके बावजूद भी माफिया बाज नहीं आ रहा है, जिसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।

कैप्शन - पुलिस स्टेशन के सामने से दिन दिहाड़े मिट्टी का भरा टिप्पर निकलता हुआ।
- गांव मकंदपुर में खेतों में मिट्टी की अवैध माईनिंग का दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed