फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुलिस ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
विशाल खुदकुशी मामला
विज्ञापन

पुलिस ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
तहसील कांप्लेक्स में सवा साल पहले एक नौजवान द्वारा खुद को फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में नामजद आरोपी आरसी आहूजा को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक विशाल द्वारा मिले सुसाइड नोट के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, डेराबस्सी तहसील कांप्लेक्स में फोटोस्टेट की दुकान करने वाला विशाल कुमार निवासी साधु नगर (डेराबस्सी) ने 5 दिसंबर की रात को एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव 6 दिसंबर को सुबह तहसील कांप्लेक्स में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने उसके पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी रीतू शर्मा के बयान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राम चंदर (आरसी आहूजा) निवासी ज्ञानी जैल सिंह नगर रोपड़ (पंजाब) पर झूठे मामलों में फंसाकर परेशान करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामले की गंभीरता से पड़ताल करने के बाद करीब सवा साल बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में अन्य कई खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed