फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : अपने मामा के पास पढने आ रहे भांजा को बीच रास्ते तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

जीरकपुर : अपने मामा के पास पढने आ रहे भांजा को बीच रास्ते तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

Wed, 06 Feb 2019 12:32 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : अपने मामा के पास पढने आ रहे भांजा को बीच रास्ते तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत
- बिहार का रहने वाला था, सड़क क्रॉस करते आया चपेट में
विज्ञापन

- पुलिस पर मिलीभगत के आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना में रहने वाले अपने मामा के पास आ रहे भांजा को बीच रास्ते में एक कार ने रौंद दिया। हादसे में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर, मामले की सूचना पाकर पुलिस कार चालक आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई, जिसके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 13 साल के मोहम्मद कादिर गांव दनचकला, पुलिस थाना साहरस, जिला दमशाला (बिहार) के रूप में हुई है, जोकि बिहार से यहां पढ़ने के लिए आया था।
शिकायतकर्ता मोहम्मद आलम ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने छोटे भाई कादिर के साथ बस स्टैंड पहुंचे, जिसके बाद बलटाना में मामा के घर जाने के लिए आटो लिया, जिसने उनको होटल रमाडा के पास उतार दिया। वहीं, आटो से उतरकर सड़क क्रॉस करने लगे तो चंडीगढ़ दिशा से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने कादिर को टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कादिर जख्मी होकर दूर जा गिरा, जिसको जख्मी हालत में जीएससीएच-32 अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर आरोपी कार चालक जसवीर सिंह मौके से फरार हो गया था, जिसका एक कार चालक ने पीछा किया और उसको सिंघपुरा लाइट प्वाइंट पर घेर कर पुलिस हवाले कर दिया। आरोपी कार चालक को पुलिस चौकी ले आई, जिसके खिलाफ खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी बाहर मृतक के परिजनों ने जताया रोष
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतक के परिजन पुलिस चौकी अधिकारियों द्वारा दर्ज एफआईआर की कॉपी लेने पहुंचे, लेकिन पुलिस अधिकारी समझौते को लेकर दबाव बनाते रहे। शिकायतकर्ता आलम ने एएसआई नाथी राम पर मिलीभगत के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि जिस कार की टक्कर से उसके छोटे भाई कादिर की मौत हुई है, उसका नंबर सीएच01वाई-1274 है जो जसवीर सिंह निवासी चंडीगढ़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। दूसरी ओर, जांच अधिकारी नाथी राम ने एफआईआर में उक्त नंबर न लिखकर कोई और नंबर लिख दिया और आरोपी कार चालक के साथ समझौते को लेकर दबाव बनाया। आरोप है कि मृतक के परिजन पिछले 2 दिन से एएसआई नाथी राम से कार का सही नंबर लिखने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दे रहे। पुलिस अधिकारियों की कारगुजारी से तंग आकर मंगलवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस चौकी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद तुरन्त कार के नंबर को दुरुस्त करते हुए एफआईआर कॉपी परिजनों को थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद : नाथी राम
ऐसा कुछ नहीं है, दरअसल एफआईआर तैयार करते समय कार का नंबर गलत टाइप हो गया, जिसको परिजनों के ऐतराज के बाद में दुरुस्त कर लिया गया है। आरोपी कार चालक जसवीर सिंह खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- नाथी राम, एएसआई, पुलिस चौकी बलटाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed