फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Tue, 15 Jan 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन

गिरोह के दो चोर पकड़े, चोरी किए 15 दो पहिया वाहन बरामद
आरोपियों के मुुताबिक नशे का खर्च निकालने के लिए करते थे चोरी
आरोपियों पर बलौंगी थाने में दर्ज है केस, पुलिस पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़/मोहाली। सीआईए स्टाफ ने एक अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपने नशे के खर्च को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे।। गिरोह के मेंबरों से पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, ट्राइसिटी के विभिन्न हिस्सों चुराए 15 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अजीत सिंह उर्फ जीत निवासी हीरा डायरी दशमेश नगर खरड़ और अजीत सिंह उर्फ जीत सिंह निवासी फ्लैट नंबर 521 शिवजोत इनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है। डीएसपी इन्वेस्टिगेशन वरुण शर्मा ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की। उनका कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने से कई केस सुलझ गए हैं। उम्मीद है कि पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
इलाके में कुछ समय में बाइक चोरी के मामले बढ़ रहे थे। इसके बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गई थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों पर बलौंगी थाने में वाहन चोरी का केस दर्ज किया था और उनकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद पूरी योजना के साथ पुलिस ने आरोपियों को 12 जनवरी को पीबी 11 बीटी 4567 नंबर के बुलेट मोटरसाइकिल समेत काबू किया था। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा राज खोल दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
दोनों आरोपी दसवीं पास
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दसवीं पास हैं। काफी समय से वे इस काम में लगे थे। उनका मुख्य मकसद अपने नशे का खर्च निकालना होता था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सार्वजनिक स्थानों से वाहनों को निशाना बनाते थे
आरोपी अकसर सार्वजनिक स्थानों और पार्किंग में खड़े वाहनों को अपना शिकार बनाते थे। इसके बाद उस पर अपने फर्जी नंबर लगाकर घूमते थे। काफी समय से यह सबकुछ चल रहा था।

बॉक्स
आरोपियों से ये वाहन हुए बरामद
मोटरसाइकिल नंबर मार्का मालिक का पता
पीबी65-ए-1725 एफजेड-पांच जसवीर सिंह खरड़ (मोहाली)
पीबी54क्यू-3734 स्पलेंडर लखवीर सिंह सैदपुर (मोहाली)
एचआर 03 एन 5370 प्लसर सत्यम सेक्टर-17 (पंचकूला)
पीबी12 आर0807 प्लेटिना सुखदेव सिंह निवासी बड़ा समाणा (चमकौर साहिब)
पीबी 11 बीटी 4567 बुलेट रूपिंदर सिंह उत्तम नगर वार्ड नंबर 22 खन्ना
एचआर 22 के 3003 बुलेट करनदीप सिंह अग्रवाल कालोनी (फतेहाबाद हरियाणा)
पीबी-23 एच5442 स्पलेंडर
(फेक नंबर)
पीबी65-एच-6917 अपाचे लक्ष्मण फेज-11 निवासी (मोहाली)
पीबी-65एजी5128 गस्टो दादन सहानी संते माजरा कालोनी, खरड़
पीबी65डब्ल्यू 8465 एक्टिवा ब्लैक शांति निवासी मदनपुर, मोहाली
सीएच01एजे 6419 एविएटर रिबल बिज निवासी, मनीमाजरा चंडीगढ़
पीबी65डब्ल्यू9925 एविएटर संजय बजाज वार्ड नंबर पांच, कुराली
एचआर01ए 9088 एक्टिवा गुलशन कुमार हरि पैलेस व्हाइट, अंबाला
पीबी-एल3865 स्पलेंडर सुखविंदर सिंह निवासी
सीएच01 एबी 9925 भागोमाजरा
पीबी13एक्स2223 स्पलेंडर जसबीर सिंह निवासी हरेड़ी, रोड संगरूर
फेक नंबर
पीबी08एडी 2940
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed