फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चोरी काबू

चोरी काबू

Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चोरी काबू
केयरटेकर की होशियारी से चोर रंगे हाथों धरा गया
विज्ञापन

चोरी की गई ज्वैलरी और नकदी बरामद
पुलिस कुछ भी बोलने से कर रही परहेज, चोर पुलिस की हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-3ए के एक मकान में केयरटेकर की होशियारी से चोरी होने से बच गई। वहीं मौके पर चोर को भी काबू कर लिया गया। चोर को पुलिस को सौंप दिया गया है। चोर ने अपना नाम राजू बताया, उसके पास से लाखों की ज्वैलरी और करीब 97 हजार की नकदी बरामद कर ली गई है। हालांकि मटौर पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। पता चला है कि पुलिस ने आरोपी को सीआईए स्टाफ को सौंप दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में कई राज खुल सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, फेज-3ए स्थित कोठी नंबर 653 एक एनआरआई की है। वहां पर कृष्ण कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। जबकि उसके साथ ही कोठी नंबर 654 एक नामी प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की है। डाक्टर परिवार समेत घूमने शहर से बाहर गए हुए हैं। ऐसे में उन्होंने कृष्ण कुमार को अपनी कोठी की देखरेख की जिम्मेदारी दी थी। पता चला है कि देर रात चोर ने डॉक्टर की कोठी को निशाना बनाया और वहां से ज्वैलरी और नकदी चोरी कर भाग रहा था। इस दौरान उसकी आवाज सुनकर केयरटेकर बाहर आया और उसकी निगाह उस पर पड़ी। केयरटेकर ने चोर से पूछा की वह कोठी में रात के समय क्या कर रहा है। इसके बाद चोर केयरटेकर के साथ उलझ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच केयरटेकर की पत्नी और बच्चे भी बाहर आ गए और सभी ने चोर को दबोच लिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान इलाके के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। चोर की जब तलाशी ली गई और उसके पास से नकदी और ज्वैलरी बरामद हुई। मौके पर पुलिस पहुंची और उसे थाने ले गई। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से गुरेज कर रही है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि बंद घरों को निशाने बनाना वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है। इससे पहले फेज-7 में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के घर, सेक्टर 70 में दो घरों, मार्बल व्यापारी के घर पर चोरी हो चुकी है। इसके अलावा फेज-8 स्थित एससीईआरटी के दफ्तर से कंप्यूटर, अन्य सामान व पंचायत विभाग की पार्किंग से कार चोरी हो चुकी है। वहीं अब पुलिस इस मामले को अपनी बड़ी सफलता मान रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस व्यक्ति के पकड़े जाने से कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed