फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हेरोइन तस्करों की तेरह गवाह अदालत में खोलेंगे पोल

हेरोइन तस्करों की तेरह गवाह अदालत में खोलेंगे पोल

Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन तस्करों की तेरह गवाह अदालत में खोलेंगे पोल
हेेेरोइन तस्करों की तेरह गवाह अदालत में खोलेंगे पोल
विज्ञापन

एसटीएफ ने एयरपोर्ट रोड को जिला अदालत में पेश किया चालान
मामले में तेरह गवाह बनाए गए हैं, जो कोर्ट में आरोपियों की पोल खोलेंगे पोल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स ने 220 ग्राम हेरोइन और अस्सी हजार ड्रग मनी समेत पकड़े दो आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया है। मामले में एसटीएफ ने एनडीपीएस एक्ट 21, 29, 81, 85 के तहत चालान पेश किया है। इस मामले में 13 लोगों को गवाह बनाया गया है। जो अदालत में आरोपियों की पोल खोलेंगे। वहीं, अगली सुनवाई से केस में गवाही शुरू हो जाएगी। इस संबंध में फेज-चार स्थित एसटीएफ थाने में केस दर्ज किया गया था। वहीं, जानकारों की माने तो साठ दिनों के अंदर ही पुलिस ने अदालत मेें चालान पेश किया है।

नाके पर आल्टो कार में दबोचे थे
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने चार नवंबर 2017 को सबसे पहले हरदीप सिंह निवासी हॉलीवुड एन्क्लेव जीरकपुर को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने एयरपोर्ट रोड पर नाका लगाया था। इस दौरान आरोपी कार समेत नाके पर जब पहुंचा तो उसे रोक लिया गया। कार की जब तलाशी ली गई तो उससे 50 ग्राम हेरोइन और 80 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई थी। हरदीप सिंह दुबई आता जाता रहता था। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी जालंधर में एक्सपोर्ट की फैक्ट्री है, जहां से वह जिम ट्रेनरों को हेरोइन सप्लाई करता था। जब वह दिल्ली से लौटता था तो वहां से हेरोइन लेकर आता था। उसकी निशानदेही पर विनय कुमार निवासी बिहार को काबू किया गया था। उसे पुलिस ने जीरकपुर स्थित सेठी ढाबे के पास से दबोचा था। उसके पास से 170 ग्राम हेरोइन मिली थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन तोड़ी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


आरोपियों का पासपोर्ट भी पुलिस ने किया जब्त
एसटीएफ ने आरोपियों के पासपोर्ट को भी चालान में लगाया है। इसके अलावा जिन टोल से गुजरता था, वहां की पर्ची के अलावा बैंक एकाउंट से जुड़े दस्तावेज भी चालान में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed