{"_id":"5a0606564f1c1bec538bc4ea","slug":"161510344278-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी ने खोल दी पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी ने खोल दी पोल
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शापिंग के बहाने मोबाइल उड़ा ले गए, सीसीटीवी ने खोल दी पोल
फेज-एक का है मामला, वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर हुए वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-एक स्थित ओंकार एक्सेसरीज नामक दुकान पर दो व्यक्ति सामान खरीदने के बहाने आए। साथ ही दुकान के नौकर का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने का फैसला किया है। साथ ही चोरी संबंधी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
यह घटना दोपहर तीन बजे 45 मिनट की बताई जा रही है। दो आरोपी दुकान में कार की एक्सेसरीज खरीदने आए थे। इस दौरान एक आरोपी ने दुकानदार को बातों में उलझाया। जबकि दूसरे ने चार्जिंग में लगे फोन को उठाकर जेब में डाल लिया। दोनों चुपके से वहां से फरार हो गए। इस बीच जब नौकर ने अपना फोन तलाश तो वह नहीं मिला। उसने इस बारे में तुरंत दुकान मालिक को बताया। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो इसमें फोन चोरी करने वाले युवक साफ नजर आ गए। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को विभिन्न ग्रुपों में डाल दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। जिक्रयोग है इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आया था। जब फेज-सात में एक व्यक्ति कार मेें सवार होकर आया था। साथ ही शोरूम में जाकर सारा सामान चोरी कर ले गया था। हालांकि बाद में एक आरोपी उसी रिकॉर्डिंग के आधार पर पकड़ा गया था।