{"_id":"5d24f5ac8ebc3e6cd5066397","slug":"15627032486100-12-mohali-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम अफीम और 12 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम अफीम और 12 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जोकि मोहाली व खरड़ में अफीम की सप्लाई करते थे। साथ ही चंडीगढ़ से सस्ती शराब ले जाकर श्री आनंदपुर साहिब के एरिया में सप्लाई कर मोटी कमाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को दो जगह से दबोचा है। एक आरोपी दविंदर कुमार को सौ ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है, जबकि धीरज व रूपिंदर कुमार को कार में 12 पेटी शराब ले जाते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए सारे आरोपी दोस्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने फेज-1 स्थित न्यू बस स्टैंड के पास नाका लगाया हुआ था। तभी एक कार आई, जिसमें एक युवक उतर गया। जबकि दो युवक कार से निकल गए। पुलिस को युवक पर संदेह हुआ तो उसे चेकिंग के लिए रोका। युवक से सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उसे काबू कर केस दर्ज कर लिया। इसी बीच कुछ देर बात उसी कार को चंडीगढ़ साइड से आते रोक लिया। कार में दो युवक सवार थे। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो शराब की 12 पेटियां बरामद की। इपुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।
जिक्रयोग है कि शहर में इन दिनों नशा तस्करों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार की कोशिश यही है कि किसी भी तरह पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाए।