फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली एसटीएफ ने दो किलोग्राम हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

मोहाली एसटीएफ ने दो किलोग्राम हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे

Sat, 06 Jul 2019 02:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
मोहाली एसटीएफ ने दो किलोग्राम हेरोइन समेत तीन नशा तस्कर दबोचे
मोहाली। पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तीन लोगों को दो किलो हेरोइन व तीस हजार ड्रग मनी के साथ अमृतसर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ मोहाली की अब तक की यह सबसे बड़ी रिकवरी है। वहीं, पकड़ी गई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी गुरु की बडाली थाना छेहरटा अमृतसर, हरजिंदर सिंह निवासी ताजी चक्का जिला अमृतसर व सन्नी जिला अमृतसर शामिल थे।
विज्ञापन

एसटीएफ ने आरोपियों पर फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। जमानत पर जेल से बाहर आने पर आरोपी इस कारोबार में लगे हुए थे। एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल पुलिस हरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आए आरोपी
एसटीएफ के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि रणजीत सिंह निवासी गुरु की बडाली थाना छेहरटा अमृतसर बड़े स्तर पर हेरोइन की सप्लाई करता है। इसे एसटीएफ ने शुक्रवार को चालीस ग्राम हेरोइन व कार समेत दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में दो ओर लोगों के नाम लिए जो इस कारोबार में लगे थे। हरजिंदर सिंह निवासी ताजी चक्का जिला अमृतसर व सन्नी धतल जिला अमृतसर दोनों अमृतसर जिले के बाहरी एरिया में हेरोइन सप्लाई करते थे।

कार के डैश बोर्ड में छुपाई थी हेरोइन
एसटीएफ की टीम ने डीएसपी राजन परमिंदर की अगुवाई में आरोपियों को पंजाब नंबर की एक गाड़ी में दबोचा। जब गाड़ी का डैश बोर्ड चेक किया गया तो उससे दो किलो हेरोइन और तीस हजार रुपये ड्रग मनी के बरामद हुए। एसटीएफ को आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन अमृतसर से लेकर आते थे और ग्राहकों को देते हैं। आरोपियों पर पहले ही केस दर्ज है। वे जमानत पर बाहर आए थ। हरजिंदर सिंह पर थाना घरिंडा में दो केस दर्ज किए हैं। इसी तरह सन्नी पर एक और रणजीत सिंह पर भी एक केस दर्ज है।

मोहाली में बनी रणनीति के बाद बड़ी गिरफ्तार
एसटीएफ द्वारा यह कार्रवाई मोहाली में बनी रणनीति के बाद की है। कुछ दिन पहले ही इसी मामले को लेकर एसटीएफ व जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। इसमें इस बारे में रणनीति तैयार की गई थी।

कीमत को लेकर भ्रम
जब हेरोइन पकड़ी जाती है तो अकसर इसकी इंटरनेशनल वैल्यू करोड़ों में आंकी जाती है। एक किलो हेरोइन करीब पांच करोड़ रुपये की बताई जाती है। हालांकि सूत्रों की मानें तो सरकारी रिकॉर्ड में इसकी कीमत पर करीब पैंतीस लाख मानी जाती है, क्योंकि इसमें क्वालिटी समेत कई चीजों को देखा जाता है।


41 विदेशी लोग भी पकड़े
मोहाली एसटीएफ का शानदार रिकॉर्ड रहा है। अब तक मोहाली एसटीएफ की टीम 20 किलो हेरोइन के अलावा काफी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़ चुकी है। इतना ही नहीं अब तक 41 विदेशी नशा तस्कर भी टीम ने दबोचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed