{"_id":"5d1910a88ebc3e3c99323e89","slug":"156192373110-mohali-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव मिलने पर पुलिस ने जोड़ी हत्या का धारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव मिलने पर पुलिस ने जोड़ी हत्या का धारा
कुराली। गांव बमनाडा के लापता हुए युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पहले से गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किए अगवा के मामले में अब हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं को भी जोड़ा है।
विज्ञापन
गांव बमनाडा का गुरप्रीत सिंह कुछ दिन पहले काम से घर नहीं आया था। गुरप्रीत के परिनजों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। गुरप्रीत के परिजनों और गांव वासियों द्वारा किए रोष प्रदर्शन के बाद सिटी पुलिस ने गांव के ही परमिंद्र सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज किया था। शनिवार को गुरप्रीत सिंह का शव भाखड़ा नहर में से पटियाला के पास से मिल गया। इसके बाद पीड़ित परिवार के मेंबरों तथा गण्यमान्य व्यक्तियों ने डीएसपी खरड़ से मुलाकात कर हत्या का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अगवा के केस में अब कथित कत्ल तथा शव को खर्द-बुर्द करने संबंधी बनती धाराओं को जोड़ दिया है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया जिसका गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।