{"_id":"5d1525a78ebc3e3ce13ae919","slug":"15616669635-mohali-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू जायदाद बंटवारे को लेकर बाप-बेटे में मारपीट, दोनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू जायदाद बंटवारे को लेकर बाप-बेटे में मारपीट, दोनों घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। सरदारपुरा मोहल्ले में एक परिवार में घरेलू जायदाद के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पुत्र व बहू और पुत्र की शिकायत पर पिता, माता, दो भाइयों, भाभी व दो अज्ञात व्यक्तियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सहायक सब-इंस्पेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि लालड़ू के सरदारपुरा मोहल्ले निवासी भाग सिंह का बेटे हरप्रीत सिंह के साथ जायदाद को बांटने को लेकर झगड़ा चल रहा था, जो आपसी मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पिता-पुत्र जख्मी हो गए। जिनको सेक्टर-32 चंडीगढ़ और सरकारी अस्पताल पंचकूला में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने भाग सिंह के बयान पर उसके बेटे हरप्रीत सिंह व बहू बलजिंदर कौर के खिलाफ और हरप्रीत के बयान पर पिता भाग सिंह, माता रमालो कौर, भाई कुलविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह, भाभी सुखविंदर कौर और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जख्मी अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।