{"_id":"5d1525a08ebc3e3cbb3e821b","slug":"156166695719-mohali-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में दो व्यक्तियों के गले-सडे़ शव मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेराबस्सी में दो व्यक्तियों के गले-सडे़ शव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। जंगलात विभाग के जंगली क्षेत्र बीड़ में अलग-अलग जगहों से दो व्यक्तियों के शव गली-सड़ी हालत में मिले हैं। दोनों शव 5-6 महीने पुराने लग रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जहां से शव मिले वह जंगली क्षेत्र पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित है।
एएसआई गुरदास सिंह ने बताया कि वीरवार को जंगलात विभाग के गार्ड ने जानकारी दी कि दंदराला बीड़ में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया जो गली-सड़ी हालत में था। मृतक के शरीर पर सर्दियों के कपड़े थे, जिससे शव 5-6 महीने पुराना लग रहा है। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है।
वहीं, मुकंदपुर पेट्रोल पंप के नजदीक जंगलात की बीड़ में एक व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि वीरवार को पास के गांवों की कुछ महिलाएं बीड़ में से लकड़ी उठाने गईं थीं, जिन्होंने शव को देख कर जानकारी जंगलात विभाग के अधिकारियों को दी। उनकी ओर से पुलिस को बताया गया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया। यह शव भी गली-सड़ी हालत में था और काफी पुराना लग रहा था। इसकी भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रमुख सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इसके अलावा मौत का कारण पोस्टमार्टम में सामने आएंगे।