फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में एक युवक खरड़ से राउंडअप

डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में एक युवक खरड़ से राउंडअप

Wed, 26 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रेमी की हत्या के मामले में एक युवक खरड़ से राउंडअप
मोहाली। नाभा जेल में हुई डेरा प्रेेमी महिंदर पाल उर्फ बिट्टू की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने खरड़ से एक युवक को राउंडअप किया है। सादी वर्दी में पुलिस वाले युवक को उठाकर ले गए। हालांकि किस थाने की पुलिस ने उठाया है, यह अभी साफ नहीं है। दूसरी ओर परिजनों ने एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शीतल सिंह ने बताया कि वह मुंडीखरड़ की एचएमटी कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार सुबह जब वह दूध लेने के लिए गए थे तो एक गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए। वे फेज दो स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल से आने की बात कहकर घर में घुसे। जसप्रीत सुबह ज्ञान ज्योति स्कूल में बच्चों को बास्केट बॉल की कोचिंग देता है, ऐसे में अंजान लोगों को किसी ने रोका नहीं। इसके बाद एक गाड़ी और उनके घर में आकर रुकी। जिसमें कई अन्य व्यक्ति सिविल ड्रेस में थे। वह उनके बेटे से बात करने लगे और 20 मिनट बाद उनके बेटे को जबरदस्ती अपने साथ यह कह कर ले गए कि हम सीआईए स्टाफ मोहाली से हैं और बिट्टू हत्याकांड में उससे पूछताछ करनी है।
विज्ञापन

शीतल सिंह व बड़े बेटे सरबजीत ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनका और हत्याकांड के आरोपी गुरसेवक का परिवार कई वर्ष पहले सेक्टर 70 के एलआईजी फ्लैटों में एक साथ रहता था। अब वह खरड़ चले गए हैं। 2014 में गुरसेवक सिंह के कत्ल केस में पकड़े जाने के बाद वह कभी उससे नहीं मिले। गुरसेवक सिंह व जसप्रीत सिंह बचपन में मोहाली के पैरागान स्कूल में इकट्ठे पढ़ते थे। 10 वर्षों से उनका गुरसेवक के परिवार से कोई मेलजोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बोले मोहाली पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
बड़े भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने एसएसपी से पूछा कि जसप्रीत को किस जुर्म में उठाया है तो एसएसपी ने साफ कहा कि मोहाली पुलिस ने जसप्रीत को गिरफ्तार नहीं किया है। सरबजीत का कहना है कि जो लोग जसप्रीत को ले गए थे, उन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ से बताया था। समझ नहीं आ रहा कि जसप्रीत को किसने गिरफ्तार किया है और क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed