फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   साल पहले लव मैरिज करने वाले दपंती ने किया सुसाइड

साल पहले लव मैरिज करने वाले दपंती ने किया सुसाइड

Tue, 25 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
साल पहले लव मैरिज करने वाले दपंती ने किया सुसाइड
कुराली। एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव वारिसों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 के सुखवीर सिंह ने लगभग एक वर्ष पहले सीमा नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था। लड़की के माता-पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह करवाने से कुछ समय के बाद ही दोनों में लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में लड़के के पिता ने कहा कि रविवार को वे सभी किसी समागम में गए हुए थे। सुखवीर और सीमा ही घर पर थे। जब वे घर लौटे तो सुखवीर और सीमा की हालत काफी खराब थी। उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था। वह दोनों को प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने मृत बेटी का मुंह तक नहीं देखा
सुसाइड करने वाले पति-पत्नी दोनों अलग-अलग समुदाय से थे। सुसाइड करने की सूचना मिलने केे बाद लड़की के परिजन कुराली पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी मृत बेटी का मुंह तक नहीं देखा। उनका कहना था कि जिस मर्जी तरीके से बेटी का संस्कार कर दो, उन्हें इससे कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed