फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के नाम पर 48 हजार ठगे

ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के नाम पर 48 हजार ठगे

Mon, 17 Jun 2019 01:01 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर फ्रिज खरीदने के नाम पर 48 हजार ठगे
जीरकपुर। ओएलएक्स के जरिए ठगी करने वाले आरोपी एक के बाद एक लोगों को शिकार बनाते जा रहे हैं। बलटाना गांव के समाजसेवी व ह्यूमन राइट वॉच जीरकपुर के प्रधान जत्थेदार हरबंस सिंह ने अपना पुराना फ्रिज बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाला था। एक ठग ने फौजी बताकर हरबंस से गूगल पेय अकाउंट से पेमेंट करने का कह कर खाता नंबर पूछा और उनके खाते से 48000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

हरबंस सिंह ने बताया कि उन्होंने पुराना फ्रिज बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली थी। शनिवार शाम 7 बजे एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि वह पंचकूला से हैं। उसे उनका फ्रिज पसंद आ गया है और व्यक्ति ने कहा कि अपना अकाउंट नंबर भेज दीजिए। वह खाते में पैसे डलवा देगा। उनके फोन पर गूगल एप नहीं था तो उन्हें व्यक्ति जैसे जैसे बताता गया उन्होंने अपने भतीजे के जरिए एप डाउनलोड करवा लिया। उसके फोन पर ओटीपी नंबर आया। धोखे से नंबर उससे शेयर करवा लिया। इसके बाद उसके खाते से एक बार 12000 और दूसरी बार 24000 व तीसरी बार फिर 12000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला और बैंक अकाउंट बंद कराया। उन्होंने बताया कि शिकातय देने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे तो पुलिस ने मामला साइबर सेल का बताया। अब वह इसकी शिकायत साइबर सेल को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed