{"_id":"5d03fd6b8ebc3e74ff41e19a","slug":"1560542560129-mohali-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा से नयागांव में गैंगरेप, हुई गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
9वीं की छात्रा से नयागांव में गैंगरेप, हुई गर्भवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नयागांव में 14 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। नयागांव थाने की पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों का पुलिस को सुराग नहीं मिला है।
लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। 20 मार्च को जब वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे दो अज्ञात लोगों ने रोका। इसके बाद वह उसे अज्ञात जगह पर ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि रेप के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो इसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे और उसके परिवार को परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे में वह काफी डर गई थी और उसने अपना मुंह नहीं खोला। हालांकि 11 जून को जब लड़की ने पेट में दर्द का जिक्र अपने पैरेंट्स से किया तो परिवार वाले उसे सेक्टर-16 के गवर्नमेंट मेडिकल मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल जीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने गैंगरेप समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।