फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   52 ग्राम हेरोइन के साथ तीन स्टूडेंट्स गिरफ्तार

52 ग्राम हेरोइन के साथ तीन स्टूडेंट्स गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
52 ग्राम हेरोइन के साथ तीन स्टूडेंट्स गिरफ्तार
मोहाली। नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए गठित एसटीएफ की टीम ने तीन स्टूडेंट्स को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान ध्रुव गुप्ता सहारनपुर यूपी, रिश्व भारद्वाज थाना भोरंज जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश और अमन वर्मा निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। यह तीनों खरड़ और जीरकपुर में किराए के कमरों में रह रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने बलौंगी बैरियर के पास से इन्हें दबोचा लिया। पता चला है कि आरोपी ध्रुव गुप्ता एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि अमन वर्मा एमबीए की पढ़ाई खरड़ के पास एक निजी यूनिवर्सिटी से कर रहा है। वहीं, रिश्व भारद्वाज सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई मंडी हिमाचल प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी से कर रहा है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक आसपास के कॉलेजों के विद्यार्थियों को नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed