फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सड़क हादसे में दंपती की मौत

सड़क हादसे में दंपती की मौत

Tue, 04 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपती की मौत
खरड़। खरड़-कुराली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सहौड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत हो गई। सरकारी अस्पताल खरड़ में गुरजंट सिंह ने बताया कि वह गांव दाऊं का रहने वाला है। रविवार को उसकी माता बबली जोकि पंचायत मेंबर थीं व पिता जसबीर सिंह जोकि पलंबर थे, कुराली में एक रिश्तेदारी में धार्मिक समारोह में भाग लेकर एक्टिवा पर सवार होकर कुराली अपने घर लौट रहे थे। जब वह गांव सहौड़ा के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और उसकी माता बबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ से प्राथमिक चिकित्सा देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान पिता जसबीर सिंह की भी मौत हो गई। थाना सदर खरड़ के एएसआई जसवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और गुरजंट सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव दाऊं में एक साथ हुआ पति-पत्नी का संस्कार
मोहाली। गांव दाऊं की पंचायत मेंबर बबली व उसके पति जसबीर की का सोमवार को गांव दाऊं में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के शव एक ही चिता में रखे गए। इस दौरान सभी गांव वालों की आंखों से आंसू थे। चिता को इनके पारिवारिक सदस्यों ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर पंजाब के डेयरी विकास पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने परिवार के साथ दुख साझा किया और परिवार को हरसंभव सहायता देने का वादा किया। इस मौके पर सिद्धू के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, गांव सरपंच अजमेर सिंह, मेंबर पंचायत गुरमीत सिंह, चरनजीत सिंह, जसवंत सिंह, हरिंदर सिंह, जसदीप सिंह व बलजिंदर सिंह व पूर्व मेंबर पंचायत ज्ञान सिंह, गुरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, अमर सिंह, पूर्व सरपंच अवतार सिंह गोसल, गुरदास सिंह, थानेदार गुरनाम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed