फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत, दोस्त घायल

कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत, दोस्त घायल

Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत, दोस्त घायल
लालड़ू। गांव तसींबली के पास एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्याम बाबू पुत्र नवीन कुमार यादव निवासी कांडेली, यूपी ने अपने बयान में बताया कि वह दोस्त रंगीला कुमार खुशवाहा निवासी राजापुर, जिला गोपालगंज दोनों गांव जोला कलां स्थित एक कालेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हंडेसरा की ओर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे कि गांव तसींबली के निकट एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में रंगीला कुमार खुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि श्याम बाबू गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जो सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed