फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में नाईजीरिया का फुटबाल खिलाड़ी हेरोइन तस्करी करते काबू

मोहाली में नाईजीरिया का फुटबाल खिलाड़ी हेरोइन तस्करी करते काबू

Wed, 29 May 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में नाईजीरिया का फुटबाल खिलाड़ी हेरोइन तस्करी करते काबू
मोहाली। नशा तस्करी के खिलाफ सरकार द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को एक नाइजीरियन फुटबाल खिलाड़ी को सौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जेम्स ओकोफर के रूप में हुई है। वह विपिन गार्डन न्यू दिल्ली में रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्दी ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल पुलिस हरप्रीत सिंह ने आरोपी को काबू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी नाइजीरियन दिल्ली से ट्राइसिटी में हेरोइन सप्लाई करने आया है। दिन में खरड़ में अपने पक्के ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई देगा। इसके बाद एसटीएफ के एएसआई अवतार सिंह अपनी टीम लेकर फेज-छह बस स्टैंड के पास पहुंच गए। इसी बीच उन्होंने नाकेबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के पास से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके बाद एसटीएफ की टीम उसे फेज-चार स्थित एसटीएफ के थाने में ले आई। जहां पर आरोपी पर फारेन एक्ट व एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी एक बार नाइजीरियन फुटबाल खिलाड़ी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


फरवरी में आया था भारत
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह नाइजीरिया के रहने वाले है। वह फरवरी 2019 में भारत आया था। साथ ही वह फुटबाल खिलाड़ी है। वह पैसों के लालच में आकर हेरोइन सप्लाई करने लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed