कुराली। चोरों ने बस स्टैंड के पास दो दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी चोरी कर ली, जबकि एक अन्य दुकान के ताले तोड़ने में असफल रहे। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। शहर वासियों ने पुलिस से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
चोरों ने पहले बस स्टैंड के साथ गौतम कंफेक्शनरी को निशाना बनाया। चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बिना किसी सामान को हाथ लगाए गुल्लक का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। दुकान मालिक कशिश गौतम ने बताया कि उसको इस चोरी का सुबह ही पता चला, जब वह दुकान पर आया। उसने बताया कि गुल्लक में करीब 700 रुपये पड़े थे। इसके बाद चोरों ने बाबा फरीद एग्रो सेंटर दुकान के ताले तोडे़। दुकान मालिक रविंद्र कुमार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान को लगे दोनों ताले तोड़ कर गुल्लक से नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने दिनेश करियाना स्टोर के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।