{"_id":"5c1e9753bdec2257022f8f55","slug":"151545508691-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत की मौत मामले में आया नया मोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरबजीत की मौत मामले में आया नया मोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरबजीत मौत मामले में जांच करेगी एसआईटी
फेस-11 के होटल में 15 दिसंबर को गोली लगने से हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गत सप्ताह शनिवार रविवार रात को संदिग्ध हालत में फेज-11 के होटल क्राउन वेस्ट में संदिग्ध हालत में गोली चलने से लुधियाना निवासी सरबजीत सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में होटल स्टाफ के दो मेंबरों के अलावा कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी गठित की है, जो कि इस मामले की जांच करेगी। पुलिस सूत्रों के मुुताबिक एसआईटी में एसपी (डी) वरुण शर्मा, एएसपी मैडम गहलोत व पुलिस स्टेशन फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत बैंस को शामिल किया गया है। इस मामले में फिलहाल कोई और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस जांच में देरी हो रही है। भले ही इस केस में कोई शिकायतकर्ता नहीं है, लेकिन फिर भी पुलिस सच्चाई लोगों के सामने लाना चाहती है। पुलिस का मानना है कि सरबजीत की मौत बारे उसके तीनों साथियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा। जिक्रयोग है कि 15 दिसंबर की देर शाम मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पब्ब में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेआला का लाइव शो देखकर जिला लुधियाना के गांव कूम कलां निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सरबी ग्रेवाल अपने तीन दोस्तों के साथ फेज-11 के होटल क्राउन वेस्ट में ठहरा हुआ था। रात को होटल के कमरे में पिस्तौल के साथ खेल मस्ती करते समय अचानक पिस्तौल से गोली चलने कारण सरबी ग्रेवाल की मौत हो गई थी। उस केस में पुलिस स्टेशन फेज-11 में सरबजीत उर्फ सरबी ग्रेवाल के तीनों दोस्तों जसकीरत सिंह, रविन्द्र सिंह, गुरप्यार सिंह (तीनों निवासी जिला मोगा) के साथ साथ होटल क्राउन वेस्ट के मालिक बलराज सिंह, मैनेजर प्रवीन कुमार निवासी गांव धनास (चंडीगढ़) व हाउसकीपर अमित कुमार निवासी अंब साहिब कालोनी फेज-11 मोहाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 336, 148, 149, 201 तथा 120बी के तहत केस दर्ज किया था।