{"_id":"5bca42b4bdec2269bb41f412","slug":"151539982004-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों से लैस लोगों ने टीडीआई सिटी में मचाया आतंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों से लैस लोगों ने टीडीआई सिटी में मचाया आतंक
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निर्माणाधीन घरों को निशाना बनाया, मजदूरों के मोबाइल व पैसे लूटकर हुए फरार
- सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-116 स्थित टीडीआई सिटी में दर्जन भर हथियारबंद लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान वह हथियारों की नोक पर विभिन्न कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे लोगों के मोबाइल फोन व पैसे छीनकर ले गए। साथ ही जाते हुए लोगों को चेतावनी दे गए हैं कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो इसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। वहीं, उक्त शिकार हुए पीड़ितों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
इस बारे नरेश कुमार ने बताया कि उनका टीडीआई सिटी में प्लॉट नंबर 5165 है। जहां पर उनका मकान निर्माण अधीन है। इसके अलावा साथ वाले प्लॉट नंबर 5141 में भी मकान बन रहा है। वीरवार की मध्यरात्रि 1 बजे के करीब 10-12 अज्ञात युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर वहां पर आए और आते ही उन्होंने सो रहे मजदूरों से मारपीट करनी शुरू कर दी। सभी के मोबाइल फोन झपट लिए और दो मजदूरों से चार हजार रुपये के करीब नकदी भी लूट ली और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सभी लुटेरे पंजाबी में बात कर रहे थे। इस घटना संबंधी पुलिस को भी सूचित किया गया जिस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न स्ट्रीट लाइट्स जलती और न ही सिक्योरिटी
इलाके के लोगों का आरोप है कि भले ही वह उक्त प्राइवेट कंपनी को हर साल आठ हजार रुपये मेंटीनेंस फीस दे रहे हैं। लेकिन न तो इलाके में स्ट्रीट लाइट्स जलती है और नहीं ही पूरी सुरक्षा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतान पड़ रहा है। लोगों ने यह चीज पुलिस को भी बताई है। वहीं, उन्होंने गमाडा अधिकारियों व रेरा को भी इस संबंध में शिकायत देने का फैसला लिया है।