फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बड़ा हादसा, तीस लोग हुए घायल

बड़ा हादसा, तीस लोग हुए घायल

Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ा हादसा, तीस लोग हुए घायल
बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर, तीस लोग घायल
विज्ञापन

कुराली सिसवां मार्ग पर ट्रक ने बाइक और बस को लिया चपेट में
दस गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर, हादसे के बाद बस खाई में गिरी
कुछ दूर जाने के बाद ट्रक भी पलटा, लोगों ने सवारियों को बस से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
कुराली-सिसवां मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे एक बेकाबू ट्रक ने आगे जा रही बाइक और बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 लोगों को गंभीर हालात में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कुराली-सिसवां मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ, जब ब्लॉक माजरी से कुराली की ओर आ रहे एक बेकाबू ट्रक (पीबी-12एन 0638) ने पहले एक मोटरसाइकिल (पीबी-12 डब्ल्यू 1216) में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने मिनी बस (पीबी-12 जे 1429) में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, उसका अगला हिस्सा मिट्टी में धंस गया। हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर कुराली व बूथगढ़ के अस्पताल में पहुंचाया। बस को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर जाकर ट्रक भी पलट गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल
इस हादसे में गुरछिंद्र कौर, गुरप्रीत सिंह, निधान चंद, गुरविंद्र कौर ध्यानपुरा, सिमरणजीत सिंह खेड़ा, दविंद्र सिंह रतनगढ़, दीपका कुराली, हरी रतनगढ़, तेजवीर सिंह कुराली, आशुतोष शर्मा माजरी, सनेह कौर लुधियाना, हरप्रीत कौर कुराली, अजैब सिंह गढ़शंकर, दविंद्र कौर, सागर प्रीत खिजराबाद, सुरेश कुमार लुधियाना, रेशमा देवी लुधियाना, केसर सिंह अमलोह, गुरमीत कौर सलेमपुर खुर्द, नसीव कौर सलेमपुर खुर्द, नवीन कौर, वरिंद्र प्रसाद यूपी, सोनिया रानी, गुरदीप सिंह लुधियाना, वरिंद्र सिंह, विश्वकर्मा, चरणजीत कौर कुराली, सोनिया, तेजवीर सिंह, बलवीर कौर सोहावी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से बलवीर कौर, अजायब सिंह, दविंद्र कौर, हरी सिंह, दीपिका, सोनिया, सागर प्रीत, रेशमा, सुरेश कुमार और कमलजीत सिंह को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दो आरोपी काबू, ट्रक चालक फरार
सूचना मिलते ही एसएचओ माजरी जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि काबू किए चालक के साथी शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed