{"_id":"5ca66b1cbdec2214391ee2c7","slug":"141554410268-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : शराब के नशे में धुत होकर उबर कैब ड्राइवर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : शराब के नशे में धुत होकर उबर कैब ड्राइवर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत होकर उबर कैब ड्राइवर को पीटा
सिर से ज्यादा खून बह जाने के कारण लगे आठ टांके
जीरकपुर में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पीरमुछल्ला स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में बुधवार देर रात युवकों ने शराब के नशे में उबर कार के एक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी, जिसको गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पीड़ित को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते सिर में आठ टांके लगे हैं। दूसरी ओर, मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।
अस्पताल में सन्नी निवासी किशनपुरा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी उबर में कैब चलाता है। बुधवार देर रात करीब 10 बजे सवारी को किशनपुरा छोड़कर अपने घर चला गया। यहां से अपनी 6 साल की भांजी के साथ इंपीरियल गार्डन में चला गया। उक्त सोसाइटी के गेट के अंदर दाखिल होने लगा तो सामने से आ रही एक अन्य कार के साथ साइड मिरर टकराकर टूट गए। दूसरी ओर, कार से एक युवती बाहर निकली, जिसने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। वहीं, देखते ही देखते युवती ने अपने जानकार युवकों को मौके पर बुलवा लिया, जिन्होंने मिलकर सन्नी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने तेजधार हथियारों से उसकी पिटाई की, जिसके चलते सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़ित सन्नी के भाई हिमांशु ने बताया कि बुधवार रात को हुई घटना की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंच गए। उसने भाई सन्नी को लहूलुहान हालत में ढकोली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान सन्नी के सिर पर आठ टांके लगे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। हिमांशु ने बताया कि पुलिस को कल रात से आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने की थी ड्रिंक
प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों पक्षों ने ड्रिंक की हुई थी, जिसके चलते दोनों में कार पार्किंग को लेकर हाथापाई हो गई। सन्नी को आईं चोटें सामान्य हैं, जिसके अनुसार गंभीर अपराध सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को एक दूसरे के सामने बैठाकर आपसी समझौता करवाने का प्रयास कर रही है।
- दलबीर सिंह, एसएचओ, ढकोली पुलिस थाना।