फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर-पटियाला सड़क पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली व कार में टक्कर

जीरकपुर-पटियाला सड़क पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली व कार में टक्कर

Mon, 25 Mar 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर-पटियाला सड़क पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली व कार में टक्कर
ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी कार, दो दोस्तों की मौत, 3 घायल
विज्ञापन

जीरकपुर-पटियाला रोड पर ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

कार से पांचों दोस्त पटियाला से आ रहे थे चंडीगढ़, दोनों मृतक संगरूर के रहने वाले थे
आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और घायलों के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह के अनुसार, गुरप्यार सिंह उर्फ गुरी (22) निवासी गांव कुलरियां थाना बरैटा जिला मानसा (पंजाब) ने बताया कि वह खालसा कॉलेज पटियाला से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। 23 मार्च को उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बंगा थाना मुनक जिला संगरूर, इंसप्रीत सिंह निवासी मुनक जिला संगरूर, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव बाहमनी वाला थाना खनोरी जिला संगरूर और सतनाम सिंह उर्फ लाडी निवासी नंगला थाना लहरा जिला संगरूर उससे मिलने पटियाला आए थे।
विज्ञापन

मनप्रीत को रविवार सुबह चंडीगढ़ में एक रिश्तेदार से मिलने जाना था। शनिवार रात को सभी दोस्त उसके पास ही रुक गए और रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे सभी पटियाला से चंडीगढ़ की ओर चल पड़े। कार को मनप्रीत चला रहा था जबकि गुरप्यार सिंह उसके बगल वाली सीट पर बैठा था। बाकी दोस्त पिछली सीट पर बैठे थे। गुरप्यार ने बताया कि जब वह गांव छत के पास पहुंचे तो उनके आगे जा रही एक कच्ची ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। मनप्रीत से कार काबू नहीं हुई और उनकी कार ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे भीड़ गई। पांचों दोस्तों को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकालकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने मनप्रीत और सतनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रीत और सतनाम दोनों इकलौते बेटे थे
पुलिस ने बताया कि मनप्रीत 22 वर्ष का था जो पीजीडीसीए कर रहा था और मां-बाप का अकेला लड़का था, उसकी 3 बहने हैं। सतनाम सिंह भी अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। वह खेती करता था। उसकी एक बहन है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed