फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शव के मामले में आया नया मोड़ृ

शव के मामले में आया नया मोड़ृ

Sun, 02 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
शव के मामले में आया नया मोड़ृ
झाड़ियों से मिले शव के मामले में आया नया मोड़
विज्ञापन


- मृतक ने बेची थी पंद्रह लाख रुपये की जमीन
- परिवार वालों का आरोप- जमीन का खरीददार ही हो सकता है मौत के पीछे

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। सिटी पुलिस खरड़ को गांव भागोमाजरा रोड पर झाड़ियों में मिली नौजवान की लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। थाना सिटी खरड़ में मृतक कमलगिरी के पारिवारिक सदस्यों ने कहा है कि कमलगिरी की मौत का मुख्य कारण गांव गोबिंदगढ़ का एक निवासी है। जिसे मृतक कमलगिरी ने अपने गांव में 15 लाख रुपये की जमीन बेची थी। मृतक के भाई नैब गिर, अशोक गिर, मामा दर्शन गिर व गांव के सरपंच इंद्रजीत गिर ने कहा कि मृतक कमलगिरी के पिता जोगिंदर सिंह गिर की मौत हो चुकी है और उसकी मां भी मानसिक तौर पर परेशान रहती है।

मृतक कमलगिरी अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिये गांव में मौजूद अपनी जमीन गांव गोबिंदगढ़ के एक निवासी को 15 लाख रुपये में बेची थी। लेकिन खरीददार ने चालाकी से पहले रजिस्ट्री करवा ली और कमलगिरी को अलग-अलग तारीखों के तीन चैक दे दिए। उन्होंने बताया कि खरीददार ने सवा आठ लाख रुपये के दो चैक 28.12.2018 तारीख में तथा साढे़ तीन लाख रुपये का एक चैक 28.11.2018 का दिया हुआ था। 28 नवंबर को कमलगिरी घर से चैक लेकर गया था लेकिन वापिस नहीं आया। खरड़ सिटी पुलिस से उन्हें 29 नवंबर को पता लगा कि कमलगिरी की लाश गांव भागोमाजरा रोड पर झाड़ियों में पड़ी हुई मिली है। इस अवसर पर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि कमलगिरी की मौत का कारण जमीन का खरीददार ही है। परिजनों ने जिला पुलिस प्रमुख कुलदीप सिंह चहल से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि मृतक कमलगिरी की ओर से जमीन बेचने संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उसके परिजनों ने कोई शिकायत दी है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कारवाई की है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई मामला सामने आता है तो धारा में वृद्धि कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed