{"_id":"5bbbbe75867a552842458024","slug":"131539030645-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी के दो मोटर साइकिलों सहित तीन नाबालिग चोर किए गिरफ्तार , चार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोरी के दो मोटर साइकिलों सहित तीन नाबालिग चोर किए गिरफ्तार , चार फरार
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेश करने पर दोषियों को होशियारपुर व फरीदकोट के बाल सुधार गृह में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो।
लालड़ू। लैहली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोलूमाजरा के निकट की नाकेबंदी दौरान तीन नाबालिग चोरों को चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। इनके चार अन्य साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के जुर्म में गिरफ्तार किए गए नाबालिग आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें होशियारपुर व फरीदकोट के बाल सुधार गृह में भेज दिया हैं।
लैहली पुलिस चौकी के इंचार्ज फूलचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको किसी ने सूचना दी थी कि कुछ व्यक्ति पंचकूला व मनीमाजरा से मोटरसाइकिल चोरी करके अंबाला बेचने के लिए जा रहे हैं, पुलिस ने घोलूमाजरा के निकट नाकेबंदी करके तीन नाबालिग चोरों को चोरी के दो मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। इनकी पहचान सूरज कुमार उम्र 16 वर्ष, कारण उम्र 16 वर्ष, राजकुमार उर्फ आकाश उम्र 12 वर्ष के तौर पर हुई हैं। जिन्होंने पूछताछ दौरान बताया कि उनके 4 अन्य साथी जिनके नाम भरत,
सैफअली, बच्ची, शुभम हैं। वह भी चोरी के मोटरसाइकिल बेचने का धंधा करते हैं जो अभी फरार हैं। उक्त आरोपी मनीमाजरा व इंदिरा कॉलोनी मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। काबू किए गए तीन नाबालिग आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जिनमें से सूरज कुमार व करण को होशियारपुर व राजकुमार उर्फ आकाश को फरीदकोट के बाल सुधार गृह में भेज दिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।