फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फिगो कार में तीस पेटी शराब लेता दबोचा

फिगो कार में तीस पेटी शराब लेता दबोचा

Wed, 01 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
फिगो कार में तीस पेटी शराब लेता दबोचा
कार में 30 पेटी शराब छुपाकर ले जा रहे आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

आरोपी चंडीगढ़ से शराब लेकर आनंदपुर साहिब जा रहा था
पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस, चल रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। सन्नी एनक्लेव पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को शराब की 30 पेटी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह लवली पत्र रतन सिंह निवासी नाडा साहिब के रूप में हुई है। डीएसपी खरड़ दीप कमल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फोर्ड फिगो कार में एक व्यक्ति भारी मात्रा में चंडीगढ़ से शराब लेकर खरड़ की ओर आ रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चंडीगढ़ मार्ग स्थित लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाकर वाहनों की चेेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक फोर्ड फिगो कार वहां पहुंची, जिसे रोककर तलाशी लेने पर उसमें से शराब की 30 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ के ठेकेदार सुमन से शराब लेकर श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में बिल्ला नामक एक व्यक्ति को सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed