{"_id":"5a3972764f1c1b4e718ba37b","slug":"131513714294-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की आपतिजनक फोटो व्हाट्सएप पर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की आपतिजनक फोटो व्हाट्सएप पर डाली
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा महिला की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर डाली
महिला की शिकायत पर वन विभाग में तैनात एक मुलाजिम पर केस दर्ज
मुल्लांपुर में सामने आया मामला, आरोपी पकड़ से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एक शादीशुदा महिला की आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने का मामला सामने आया है। मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में फारेस्ट विभाग कर्मी लक्की नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी इस तरीके से महिला को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह आरोपी को जानती है। आरोपी उसके ही पड़ोस वाले गांव का रहने वाला है। वह आरोपी के संपर्क में अपने कॉमन मित्र के माध्यम से आई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से चैटिंग शुरू कर दी। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीर किसी तरीके से हासिल कर ली। इसके अलावा जब वह गांव में जाती थी तो आरोपी उस पर कमेंट करता था। आरोपी ने एक दिन उसका रास्ता रोककर उसे धमकियां दी। आरोपी ने कहा कि अगर उसकी बातों को उसने नहीं माता तो उसकी उक्त फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में डाल देगा। हालांकि उसने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दी। जैसे ही महिला को इस बारे में पता चला तो उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।
जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए उन्होंने रेड भी की थी, जिसमें सफलता नहीं मिली। वहीं, पुलिस ने लक्की के कुछ मित्रों से बातचीत भी की। साथ ही उनके फोन से उक्त फोटो को डिलीट करवाया है।
विज्ञापन
एक ने फेसबुक पर डाली थी फोटो
कुछ दिन पहले मटौर थाने में एक लड़की की शिकायत पर बिहार के युवक पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी की लड़की से फ्रेंडशिप थी। जब दोनों में दरार आई तो आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाल दी थी। इसके बाद लड़की के परिजनों व उसके परिजनों को जाने से मारने की धमकियां दे रहा था।