{"_id":"5c3e3927bdec22736e4eb422","slug":"121547581735-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने ली महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने ली महिला की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुल्लांपुर में ओमेक्स सिटी के पास हुआ हादसा
- सभी घायल को इलाज के लिए पीजीआई पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ निवासी एक महिला को मुल्लांपुर में गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार मौके से फरार हो गया। महिला की पहचान सेक्टर-19 निवासी मंजू भुल्लर के रूप में हुई है। मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को यह हादसा उस समय हुआ था जब मंजू भुल्लर अपने पति और अन्य लोगों के साथ कार में आ रही थी। मृतका के पति परमजीत सिंह ने बताया कि जब वह ओमेक्स सिटी के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गए। वहां से गुजर हे लोगों ने उन्हें पीजीआई पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उन्होंने कहा कि हादसे में उनकी पुत्र वधू नेहा भुल्लर और पोती जन्नत भुल्लर भी गंभीर रूप में घायल हो र्गइं। जबकि मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रैश ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया है।
जिक्रयोग है कि मोहाली जिले में सड़क हादसों में हो रही मौत के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को टीडीआई सिटी के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसे एक तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया था।