{"_id":"5bf07a28bdec2229a47e36c2","slug":"121542486568-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हरीपुर हिंदुआ में रास्ते पीछे हुई लड़ाई के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं सहित 11 के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव हरीपुर हिंदुआ में रास्ते पीछे हुई लड़ाई के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं सहित 11 के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हरीपुर हिंदुआ में रास्ते को लेकर हुआ झगड़ा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
- पड़ोसियों में हुए झगड़े को लेकर पुलिस ने छह महिलाओं सहित 11 के खिलाफ किया केस दर्ज
- घायल के बयान पर पुलिस ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव हरीपुर हिंदुआ में शुक्रवार को रास्ते को लेकर हुए झगड़े के एक मामले में पुलिस ने विरोधी गुट की छह महिलाओं सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को उक्त गांव में रास्ते को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक परिवार ने दूसरे के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता परिवार की महिला व उसके दो लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अपने बयान में घायल गुलजिंदर सिंह निवासी गांव हरीपुर हिंदुआ ने बताया कि उसके खेतों के रास्ते में लखविंदर सिंह व महिंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह सड़क पर लक्कड़ की बलियां लगाकर कब्जा कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भड़क गए और उसे भला बुरा कहने लगे। वह वहां से पुलिस को शिकायत करने की बात कह कर वापिस घर आ गया। घर में उसकी मां व छोटा भाई अकेले थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ ही देर में हथियारों से लैस होकर महिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, नछतर सिंह, कृष्ण सिंह, लखविंदर सिंह, चलती देवी समेत अन्य ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में शिकायतकर्ता गुलजिंदर सिंह, उसका छोटा भाई परमिंदर सिंह व माता कृष्णा देवी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी हालत की गंभीरता को देखते चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया।
सहायक थाना प्रभारी एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तीन आरोपी महिंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।