{"_id":"596e37604f1c1be71f8b482b","slug":"121500395360-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोने में निवेश के नाम पर 86 लाख की ठगी
- दिल्ली निवासी पति-पत्नी लोगों को ठगकर रातों-रात फरार
-कंपनी का पता व अन्य जानकानियां भी निकली फर्जी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सोने में निवेश करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगने का मामला सामने आया है। एक फर्जी कंपनी शहर के एक व्यक्ति से रुपये ठगकर रातों रात भाग गई। राज कुमार की शिकायत पर फेज-11 थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी रीतू मल्होत्रा व उसके पति पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप भी कर लिया है। लेकिन पता चला है कि पति-पत्नी अलग हो गए हैं। पत्नी को उसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस जानकारी जुटा रही है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक, रितू मल्होत्रा व उसके पति ने मिलकर एक रिचमैन कम्यूडिटी नाम की कंपनी खोली थी। इसके बाद लोगों को सोने में निवेश का झांसा दिया। साथ ही कहा कि लोगों को इसमें मोटा मुनाफा होगा। इसमें फंसकर राजकुमार आरोपियों का शिकार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सेक्टर-67 की जिस कंपनी के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए। उस पते ऐसी कोई कंपनी नहीं थी। सूत्र बताते हैं कि इन दंपति ने कई ठगी लोगों से की है, लेकिन लोग शिकायत देने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। ठगी करीब 84 लाख रुपये की है। यह मामला वर्ष 2015 में हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली में जाकर दबोची थी दो महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले इस मामले में पुलिस दिल्ली गई थी। वहां से पुलिस आरोपियों की तलाश में नोएडा के सेक्टर-20 पहुंची। वहां मोहाली पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क कर पूजा मल्होत्रा को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मोहाली पहुंची। यहां आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ठगी से उसका कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद उसने कोर्ट में एक एफिडेविट दिया। इसके बाद पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई करके उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
इस केस की मुख्य आरोपी रीतू मल्होत्रा का पति है। जिसकी लोकेशन अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जएगा।