{"_id":"5c3e3921bdec22739950b442","slug":"11547581729-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई मशीने बनाने व बेचने के आरोप में दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सदर पुलिस ने जाली सिलाई मशीनें बनाने व बेचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लांडरां रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर पीबी-10 एफवाई-2030 को रोक कर उसमें से 17 उषा कंपनी की नकली सिलाई मशीनें बरामद की हैं। पुलिस ने कार सवार कमल सुरजन को गिरफ्तार कर लिया है। उषा कंपनी मशीन की ओर से मनीष जिंदल फील्ड अफसर मोहाली ने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सनूबा एक्सपोर्ट कबीर नगर डाबा रोड लुधियाना का मालिक कमल सुरजन तथा एलपल इंटरनेशनल का मालिक संजीव कुमार सुरजन अपनी फैक्ट्री में उषा कंपनी की जाली सिलाई मशीनें तैयार करके खरड़ व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार रोक कर तलाशी के दौरान 17 नकली सिलाई मशीनें बरामद की हैं। दूसरा आरोपी संजीव कुमार सुरजन अभी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।