फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   विदेश से वापस आ रहे डेराबस्सी निवासी से टैक्सी ड्राइवर बन लूटेरों गोल्ड एवं नगदी लूटी

विदेश से वापस आ रहे डेराबस्सी निवासी से टैक्सी ड्राइवर बन लूटेरों गोल्ड एवं नगदी लूटी

Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
विदेश से वापस आ रहे डेराबस्सी निवासी से टैक्सी ड्राइवर बन लूटेरों गोल्ड एवं नगदी लूटी
विदेश से लौट रहे डेराबस्सी निवासी से टैक्सी ड्राइवर बन लूट
विज्ञापन

दो लाख की नगदी और अन्य सामान लूटा
ऑस्ट्रेलिया में रह रही अपनी बेटी से मिलकर वापस आ रहा था अशोक कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। ऑस्ट्रेलिया में रह रही अपनी बेटी से मिलकर लौट रहे डेराबस्सी के 61 वर्षीय अशोक कुमार से दिल्ली में करनाल बाईपास पर टैक्सी चालक समेत चार युवकों ने सोने की तीन अंगुठियां, गोल्ड चेन व अन्य कीमती सामान के अलावा 80 हजार रुपये कैश तथा 100 ऑस्ट्रेलियन डॉलर लूटकर उन्हें बीच रास्ते उतार दिया और फरार हो गए। किसी तरह अशोक कुमार ने दिल्ली में ही लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और वापस डेराबस्सी पहुंचे। शिकायतकर्ता ने दो लाख रुपये लूटने का दावा किया है।
डेराबस्सी के अशोक कुमार ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेटी से मिलकर 17 नवंबर की रात दिल्ली एयरपोर्ट उतरे। एक बड़े सूटकेस व बैग के साथ वे करनाल बाईपास के समीप चंडीगढ़ जाने वाली वोल्वो बस का इंतजार कर रहे थे। रात करीब 9:45 बजे एक टैक्सी वाले ने बस के किराए में उन्हें डेराबस्सी पहुंचाने का लालच देकर चालक के साथ अगली सीट पर बैठा लिया। इस बीच तीन अन्य युवक भी टैक्सी में सवार हो गए। टैक्सी अभी 10 किलोमीटर ही चली होगी कि पीछे से उनके गले में किसी ने कपड़े का फंदा बनाकर उन्हें पीछे खींच लिया, जबकि एक ने आगे आकर उसकी टांगें दबा दीं और पिस्तौल होने का डरावा देकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। युवकों में उसके हाथ से सोने की तीन अंगुठियां, गले से सोने की चेन और जेब से 80 हजार रुपये से अधिक की नकदी जिनमें 100 डॉलर भी थे, छीन लिए और उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

अशोक के अनुसार किसी तरह उन्होंने अपने सगे संबंधियों को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद समयपुर बादली दिल्ली में लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। अशोक ने बताया कि टैक्सी वाली डिजायर कार के नंबर की उन्होंने फोटो खींच ली थी जो जांच में जाली पाया गया। इस बारे में समय पुर बादली पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि टैक्सी पर लगा नंबर जाली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन ::: डॉक्टर अशोक कुमार मीडिया को अपने बारे में जानकारी देते हुए।
रिश्तेदारी की ओर से खिंची टैक्सी के नंबर प्लेट की तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed