{"_id":"5bf1d40ebdec22696f009b89","slug":"11542575118-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक इनक्लेव में बंद घर में हुई थी लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरु नानक इनक्लेव में बंद घर में हुई थी लाखों की चोरी
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज में दिखे मुंह ढंके हुए दो बाइक सवार
जीरकपुर। गुरुनानक इन्क्लेव के बंद घर में हुई लाखों की चोरी के बाद मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं जीरकपुर में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं, अगर समय रहते पुलिस ने अपनी गश्त और सख्ती नहीं बरती तो आने वाले समय में जीरकपुर चोरी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर साबित होगा। ढकौली के गुरुनानक कालोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह दिवाली की छुट्टी मनाने के लिए दो नवंबर को अपने परिवार समेत पैतृक गांव गए थे और 11 नवंबर को वापस घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर 60 हजार के करीब नगदी और ढाई लाख की कीमत के गहने चुराकर ले गए हैं। इनमें एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगुठियां, सोने के कांटे, सोने का मंगल सूत्र व चार सोने की चूड़ियां, 10 चांदी के सिक्के, दो चांदी की चूड़ियां आदि शामिल हैं।