फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   भतीजे एक सच से नंबरदार चाचा पहुंच गया जेल

भतीजे एक सच से नंबरदार चाचा पहुंच गया जेल

Wed, 28 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
भतीजे एक सच से नंबरदार चाचा पहुंच गया जेल
भतीजे ने खोली पोल, नंबरदार चाचा पहुंचा सलाखों के पीछे
विज्ञापन

नंबरदारी के लिए अपनी उम्र चार साल अधिक दिखाई थी
सोहाना थाने में दर्ज हआ केस, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नंबरदारी पाने के लिए चाचा द्वारा अपनी उम्र को ज्यादा दिखाने के खेल को उसके भतीजे ने ही बिगाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने चाचा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चाचा को सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। आरोपी की पहचान जगदीश पुरी (72) निवासी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस को गोबिंदगढ़ निवासी सतपाल सिंह ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसके चाचा जगदीशपुरी नंबरदार हैं। उनकी जन्म तिथि स्कूल सर्टिफिकेट में 1940 की है। उन्होंने नंबरदार बनने के लिए वहां पर 1944 लिखवाई है। शिकायत की जांच करने के बाद पुलिस ने पाया कि जो शिकायत आई है, उसमें लगाए गए आरोप सच हैं। इससे यह बात साफ हो गई कि जगदीशपुरी ने नंबरदार बनने के लिए 4 साल उम्र ज्यादा लिखवाई थी। इसके बाद जगदीशपुरी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए बनाई गई जांच रिपोर्ट कानूनी राय के लिए भेज दी गई । लीगल ओपिनियन आने के बाद पुलिस ने जगदीशपुरी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि ऐसा ही एक परिवारिक जंग का एक मामला फेज-एक थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था। जब पिता की मौत के बाद उनकी पिस्तोल उनके एक बेटे ने दूसरे को बताए अपने नाम धोखे से करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed